Pages

Friday, October 15, 2010

cwg जांच के मायने

आखिरकार राष्ट्रमण्डल खेल सफलता एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो गये। ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में रंगारंग भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुरूप कार्यक्रम पेश किये गये, जिसने विश्व भर के करोड़ों दर्शकों का मन मोह लिया, भारतीय सभ्यता को इक अलग नई पहचान मिली और दुनिया ने जाना। इंटरपोल ने भारतीय सुरक्षा इजेंसियों की तारीफ की, OC चेयरमेन फेनेल ने भी आयोजन और व्यवस्थाओं की तारीफ की, विदेशी इथलीटों ने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का भरपूर आनंद लिया और समापन के साथ ही अपने देशों को रवाना हो गए।
लेकिन इन सब के बावजूद एक सवाल यह उठता है कि 3 अक्टूबर से पहले जो पैसे के बंदरबांट और लूटखसोटी का मामला सामने आया था, और जिन्हें इन खेलों के आयोजन का जिम्मा सौंपा गया था क्या उन पर भारत सरकार और न्याय पालिका उचित कदम उठा पाएंगे, उन दोषियों पर कार्यवाही करेंगे जिन्होने भारत की छवि को धूमिल किया था?
मीडिया के मुताबिक खेलों में तकरीबन एक लाख करोड़ रुपये खर्च किए गये हैं। जो कि विश्व भर में किसी खेल आयोजन में खर्च की गई अब तक की सबसे बड़ी धन राशि है। 2003 में जब भारत को इन खेलों की मेज़बानी सौंपी गई थी तब यह बजट मात्र 767 करोड़ रुपये था जो बाद में चलकर एक लाख करोड़ तक पहुंचा। एक नज़र डाल लेते हैं 767 करोड़ से 1,00,000 करोड़ के इस लम्बे सफर पर।


वर्ष सरकार बजट अनुमानित कमाई
2003 NDA 767 cr 1000 cr
2005 UPA 1260 cr
2008 UPA 11494 cr 15000 cr
2009 UPA 21700 cr 35000 cr
2010 UPA 27894 cr 40000 cr
2010 UPA 44000 cr 1,00,000 cr
2010 UPA 1,00,000 cr 4-5 lakh cr

जिस तरीके से इस बजट ने तरक्की की उसी तरीके से भ्रष्टाचार की बू भी बढ़ने लगी। और भारत का यह अब तक का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद अय्यर ने कहा, “प्रधानमंत्री ने कहा है कि खेल ख़त्म होते ही जो ग़लतियां हुईं हैं...जो ख़ामियां रहीं हैं, उनकी जांच की जाएगी और यदि किसी किस्म का भ्रष्टाचार हुआ होगा तो उसको सामने लाएंगे और सख़्त दंड दिया जाएगा. मैं उम्मीद रखता हूं कि अब जबकि ये सर्कस ख़त्म हो चुका है जांच शुरू की जानी चाहिए।

सवाल यह है कि न्याय पालिका आम जनता के टैक्स के पैसे के दुर्पुयोग के दोषियों को सजा दे पाएगा?
और क्या इन दोषियों पर कार्यवाही करने का मतलब धूल में लाठी चलाने जैसा है?
पहले से ही हजारों केस कतार में हैं, कहीं इन पर भी कार्यवाही करना समय और की धन की बर्बादी तो नहीं?

Tuesday, July 20, 2010

Saturday, July 17, 2010

Thursday, July 15, 2010

महंगाई

सखी सईयां तो खूब ही कमात हैं, महंगाई डायन खाय जात है।
जी हां ये गाना आमिर खान की अगली फिल्म पिपली लाइव से है।
ये गाना फिल्मी कम एक आम आदमी का दर्द बयां करता ज्यादा लगता है।
फिल्म रिलीज़ से पहले ही खुब सुर्खियां बटोर रही है,यहां तक कि विपक्षी दल या कहैं समुचा विपक्ष इस गाने के कॉपी राइट अधिकार खरीदकर कॉंग्रेस के खिलाफ चुनावी हथियार के तौर पर इस्तैमाल करने की जुगत लगा रहे हैं। ये तो इस गाने को गली गली, नुक्कड़ नुक्कड़, गांव गांव में बजाना चाहते हैं। ऐसे गाने भारतीय हिंदी फिल्मोद्दोग कम नजर आते हैं, पर
यकीन जानिए यह गाना सरकार की नाक में दम कर सकता है। ये बात अलग है कि आमिर ने अभी तक अधिकार बेचे नहीं हैं।
यह फिल्म आम आदमी जो महंगाई की मार झेल रहा है और दिन प्रतिदिन आत्महत्या कर रहे किसानों पर जरूर आधारित है, लेकिन इसका प्रीमियर ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होगा जिसमें लाखों करोड़ों का लम्बा खर्च होगा। बताइए महंगाई और भुखमरी की मार झेल रहे किसानों का दर्द बयां करती फिल्म इतने खर्चने के बाद पर्दे पर आएगी। फिल्म चलेगी भी करोड़ों कमाएगी भी, दो चार दिन महीने प्रशंसा भी मिलेगी, आमिर और उनकी टीम को अवार्डों से नवाज़ा भी जाएगा। कहानी खत्म.......
आम आदमी और किसान का दर्द वहीं का वहीं कोई बदलाव नहीं, पीठ और पेट एक हो चले हैं। आस के सिवाय और कोई चारा भी नहीं है।

Monday, March 8, 2010

is india going to become a super power

kya bharat aane wale 20-30 saalon me super power ban paayega.
yeh sawaal har bharatiya k jehan me kaundhta hoga.
aakhir yeh super power hota kya hai.
ek aisa desh jiska antarrashtriya star par ek wajood ho.
antarrashtriya star par hone wali sabhi kriyao me uska prabhav ho.
dwitiya vishwa yuddh k bad pehli baar usa,soviet union,britain pehli baar super power ban kar ubhre.
jis tarah se bharat tarakki kar raha hai us tarah se to lagta hai ki bharat ek din zarur super power ban kar ubhrega.
tarakki hone ke baavzood b kuchh aise kaaran hein jo bharat ko is mukaam tak pahunche se roke hue heun.
1-garib aur garib,ameer aur ameer hota ja rha hai.
2-raajneeti vyavsay ka roop dharan kar chuki hai.
3-roti,chaval,daal jo ki aam aadmi ki mool zaruraten hein un par b raajneeti ho rahi hai.
4-aatankvaad aur naksalwad.
5-apni mool sabhyta ko bhulkar aakhen moond kar pashchimi sanskriti ko grahan karna.
6-bharatiya media mool muddon se hatkar sirf TRP k liye kaam kar rahi hai.
7-media par sensationalism buri tarah chhaya hua hai.
8-neta raja ki tarah bhog vilasi ho gaye hein unhe vikas se jyada shashan ki chinta hai.
9-raajneeti me jaativaad.
10-bharatiya videsh neeti,bharatiya arthvyavastha ameraca k bharose chalti hai.



kya in sab tathyon ko dekh kar lagta hai ki bharat ek super power ban paayega.
agar humen super power ban na hai to in sab maha mariyon se mukti pani hogi.

mahila aarakshan

kya hai yeh mahila aarakshan.
sarkar aaj international women's day par mahila aarakshan bill rajya sabha me layi.
vipakshi dal bjp ne b iska samarthan kiya.
aakhir yeh mahila aarakshan hai kya?
upa sarkar ne 33% mahila aarakshan dena chaha.
kya is aarakshan se mahilaon ka vikasho paayega.
mein aapko kuchh naam dikhana chahta hu.
pratibha devi singh patil
meera kumar
sonia gandhi
indira gandhi
mayavati
vrinda karat
sushma swaraj
kiran bedi
kalpana chawala
sheila dixit
mamta benerjee
aise bahut sare naam hein jo kisi b aarakshan k sahare yahan tak nahi pahunche.
to kya yeh aarakshan ki bheekh dena zaruri hai.
is se aap swayan hi mahilayon ko baant rahe hein.
agar aap chahte hi hein ki mahilayen sansad aur vidhan sabhao me aayen to aap unhe ticket de chunav ladhne k liye,yeh aarakshan ki vaishakhi kyu de rahe hein.

mahila aarakshan